छत्तीसगढ़

जशपुर पैलेस के बाद सक्ती पैलेस पहुंचे आप के नेता, छग के राजघरानों में सेंध की कोशिश

आप के छग संगठन प्रभारी संजीव झा इन दिनों पूरे प्रदेश के दौरे पर

AINS NEWS…आम आदमी पार्टी लगातार छग के राजघरानों में सेंध मारने में जुटी हुई है। जशपुर के राजा रणविजय सिंह जूदेव को साधने की कोशिश करने के बाद आज याने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता शक्ति के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के पैलेस पहुंचें है। कांग्रेस पार्टी में कई पद और कांग्रेस की ओर से विधायक और सांसद रहे सुरेंद्र बहादुर सिंह के शक्ति पैलेस में आप नेता पहुंचें।

बता दें कि आप के छग संगठन प्रभारी संजीव झा इन दिनों पूरे प्रदेश के दौरे पर है। मंगलवार को संजीव झा जशपुर के राजा पूर्व भाजपा सांसद रणविजय सिंह जूदेव से मिले थे और इनकी भेंट मुलाकात अभी तक सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजा रणविजय के आप में आने की अटकलें तेज हो गई । माना जा रहा है कि आप छग में सीएम का चेहरा तलाश रही है और रणविजय सिंह को इसके लिए तैयार किया जा रहा है।इस खबर की हवा थमी भी नहीं थी कि आप के संगठन प्रभारी संजीव झा आज शक्ति राजा सुरेंद्र बहादुर के पैलेस पहुंचे है ।

यह बताना जरूरी है कि आप 2023 के चुनाव की तैयारी में अभी से जूट गई है और 2023 के लिए जमीन ठीक करने का काम तेज कर दिया गया है । सत्ता को लेकर सरकार से नाराज चल रहे टी एस सिंहदेव को लेकर आप में आने की चर्चा शुरू से हो रही है ।दूसरी तरफ छग के बड़े सियासी घराना जशपुर पैलेस को भी साधने की कोशिश की गई और अब आप ने शक्ति राज परिवार के घर में दस्तक दिया है ।

बहरहाल इन भेंट मुलाकातों के परिणाम जो भी निकले लेकिन आप के इस धमाकेदार दस्तक से कई दलों की नींद उड़ गई है । नींद उड़ने की वजह यह भी है कि आप दिल्ली पंजाब और गुजरात में अपना तिलस्म पहले ही दिखा चुकी है। गुजरात में 5 विधायको के जीतने के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है और इसे पूरे देश में  कांग्रेस के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है । छग में इसी साल चुनाव होने है  ।

 

Related Articles

Back to top button