छत्तीसगढ़

15 फरवरी को नर्सिंग स्टाफ रहेगा सामूहिक अवकाश पर, पहले से दी है चेतावनी

कई बार विभाग को अपनी इस परेशानी से अवगत कराया लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है

AINS MAHASAMUND… (SANDEEP NASRE) जिला चिकित्सालय महासमुंद में जबसे मेडिकल कॉलेज खोला गया है तब से नर्सों की कमी के कारण दिक्कतें बढ़ने लगी हैं, जानकारी के अनुसार 332 बेड में 50 नर्स काम संभाल रही है, जिसके चलते नर्सों की कमी सामने आ रही है, नर्सों की भर्ती समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ 15 फरवरी से सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दे रहा है,

नर्सिंग एसोसिएशन की सचिव दीप्ति सिन्हा ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को अपनी इस परेशानी से अवगत कराया लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, आए दिनों मरीजों की संख्या बढ़ने से इलाज भी प्रभावित हो रहा है

 

Related Articles

Back to top button