राष्ट्रीय

सोनमणि बोरा को कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया ने ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम में बेहतर काम के लिए अवार्ड ऑफ एक्सलेंस

भी तक 25,000 करोड़ के राजस्व का सृजन हुआ है और 35 लाख से भी ज्यादा दस्तावेज पंजीकृत हुआ है

AINS DESK…भारत सरकार के लैंड रिर्सोस डिपार्टमेंट के ज्वाइंट सिकरेट्री सोनमणि बोरा को कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया ने ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम में बेहतर काम के लिए अवार्ड ऑफ एक्सलेंस के लिए चुना है। 25 मार्च को दिल्ली में यह प्रतिष्ठापूर्ण पुरस्कार उन्हें प्रदान किया जाएगा।लैंड रिसोर्स मंत्रालय इस सिस्टम को 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने आंशिक या पूर्ण रूप से अपनाना शुरू किया है। अभी तक 25,000 करोड़ के राजस्व का सृजन हुआ है और 35 लाख से भी ज्यादा दस्तावेज पंजीकृत हुआ है। इस सिस्टम को लैंड रिसोर्स डिपार्टमेंट 4 करोड़ में एनआईसी के सहयोग और साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट और आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के वैलिडेशन लेकर, स्टेट्स के साथ डिस्कशन करके तैयार किया है। सोनमणि बोरा 1999 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस हैं। वे डेपुटेशन पर भारत सरकार में ज्वाइंट सिकरेट्री हैं।

 

Related Articles

Back to top button