दर्दनाक हादसा… ट्रक और स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में टक्कर 5 बच्चों की मौत, सभी व्यपारियों ने किया द्धांजलि सभा का आयोजन
हादसे के बाद फरार ट्रक चालक को कांकेर से हिरासत में लिया गया है

AINS KANKER…जिले के कोरर के पास गुरुवार को ट्रक और ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत से 7 बच्चों की मौत हुई थी, वहीं हादसे में गंभीर रुप से घायल एक बच्चे और ऑटो चालक का रायपुर में इलाज चल रहा है, इस मामले में एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया, हादसे के बाद फरार ट्रक चालक को कांकेर से हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक के खिलाफ 304 ए, 379, 338 की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया जा रहा है, आटो में कुल 8 बच्चे सवार थे, जिसमें से 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, 3 बच्चों को एंबुलेंस से मेडिकल हॉस्पिटल कांकेर लाया गया था, जिसमें से 2 बच्चों की मौत हो गई है.

एक बच्चे को बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया. वहीं ऑटो चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज भी रायपुर में चल रहा है, हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. सभी बच्चे बीएसएन स्कूल के छात्र हैं. सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चे की मौत पर कोरर के सभी व्यपारियों ने अपनी दुकानें 2 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया है. श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया है




