छत्तीसगढ़

देखें विडियो… मोला उहिच टीचर चाही कका बात खतम, भेंट मुलाकात में बोला छात्र, सभी लगे ठहाके लगाने

मुख्यमंत्री ने एक अच्छी टीचर भेजने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर वह छात्र माना

AINS CHHATTISGARH…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम यूं तो कई विषयों में चर्चा में रहता ही है, विपक्ष कभी मुख्यमंत्री के डांट फटकार को मुद्दा बना लेते हैं तो कभी कुछ, लेकिन भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कई बार ऐसी भी स्थितियां निर्मित हो जाती हैं कि मुख्यमंत्री समेत उपस्थित जनसमूह अपने आपको हंसने से नहीं रोक पाता, ऐसा ही एक वाक्या भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हुआ जब एक छात्र ने अपने गांव के स्कूल की समाजशास्त्र की टीचर का ट्रांसफर होने पर उसे वापस नियुक्ति दिलाने की मांग की, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी टीचर भिजवा देते हैं तो छात्र ने कहा मोला उहिच टीचर चाही कका बात खतम, इस पर जन समूह सहित मुख्यमंत्री भी हंसने  लगे, मुख्यमंत्री ने एक अच्छी टीचर भेजने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर वह छात्र माना

 

Related Articles

Back to top button