राष्ट्रीय

बाइक सवार को सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी,बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी डीबी अस्पताल पहुंचाया

AINS NEWS …चूरू हिसार से सालासर जा रहे एक बाइक सवार को सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी डीबी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरा युवक बाइक समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी से सिपाही दयाराम शर्मा वार्ड पहुंचे और घटना की जानकारी ली. अस्पताल में हिसार के दायमा गांव निवासी मनमीत ने बताया कि वह अपने दोस्त मुकेश (28 वर्ष) के साथ हिसार से सालासर जा रहा था।

 

Related Articles

Back to top button