कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव आज से शुरू, सिहोर जाने वाली सड़क पर 27 किलोमीटर लंबा जाम
लाखों की इस भीड़ में कई श्रद्धालु बीमार पड़ गए हैं तो कुछ श्रद्धालु लापता भी बताए जा रहे हैं।

AINS MP…मध्य प्रदेश के सिहोर के कुबेरेश्वर धाम में रूद्राक्ष महोत्सव शुरू हुआ है। यह एक बेहद बड़ा धार्मिक आयोजन है। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र ने सार्वजनिक मंचों से ये दावा किया है कि,इस रूद्राक्ष को जल में डाल कर पीने, मात्र से तमाम बीमारियां ठीक हो जाएंगीं। लोगों को तमाम तरह के ग्रह दोष, भूत-प्रेतादि बाधाओं से भी मुक्ति मिल जाएगी। नतीजा निकला कि इस महोत्सव के शुरू होते ही पूरे देश से श्रध्दालु रूद्राक्ष लेने के लिए सिहोर की ओर निकल पड़े। इसके चलते सिहोर जाने वाली सड़क पर 27 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। तेज धूप के चलते 2 हजार से भी ज्यादा लोग बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती तो चुके हैं। वहां लोगों के न तो खाने की व्यवस्था है और न ही पीने के लिए पानी की। दोपहर की तेज धूप तमाम लोगों को चक्कर आ गए थे। इसके कारण वे गिर कर बेहोश हो गए। बाद में उनको अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है।

कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से शुरू हुआ रुद्राक्ष महोत्सव 22 फरवरी तक चलेगा। लाखों की इस भीड़ में कई श्रद्धालु बीमार पड़ गए हैं तो कुछ श्रद्धालु लापता भी बताए जा रहे हैं। हम आपको बता दें कि कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से शुरू हुआ रुद्राक्ष महोत्सव 22 फरवरी तक चलेगा। चमत्कारी रुद्राक्ष पाने के लिए देशभर से मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं के चलते अफरा-तफरी मच गई है।
रुद्राक्ष लेने पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के कारण इसलिए प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं। लाखों की इस भीड़ में कई श्रद्धालु बीमार पड़ गए हैं तो कुछ श्रद्धालु लापता भी बताए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ इंदौर से लेकर भोपाल तक के हाईवे पर 27 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस जाम में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग फंस गए हैं। 10 लाख श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगेे रुद्राक्ष दरअसल हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि की से पहले सीहोर जिले के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव आज से शुरू हुआ है। जो 22 फरवरी तक चलेगा । इस दौरान करीब 10 लाख श्रद्धालुओं को वो रुद्राक्ष बांटे जा रहे हैं। जिसके बारे में दावा किया जाता है कि इसे पानी में डालकर पीने से ना सिर्फ बीमारी तमाम बाधा बल्कि परेशानियों का भी हल मिल जाता है।
आज पहले दिन कुबेरेश्वर धाम में 5 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। और इन्हें रुद्राक्ष बांटा जा चुका है। प्रशासन को अंदाजा था कि पहले दिन करीब 2 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे। लेकिन उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने से प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं फेल हो गई।
हालांकि तैयारी के लिहाज से करीब डेढ़ सौ एकड़ जमीन पर पार्किंग स्थल बनाया गया है और साथ ही 30 एकड़ में रुद्राक्ष वितरण किया जा रहा है जिसके लिए 40 काउंटर भी बनाए गए हैं।
लेकिन हालात यह हो गए हैं कि कई श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। श्रद्धालु खेतों में जमीन पर लेटे हुए हैं, बैठे हुए हैं रुद्राक्ष पाने की चाह रहे हैं। रुद्राक्ष महोत्सव में लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं में छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र बिहार समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा है कि कई लोग भीड़ में परिवार से बिछड़ गए हैं और गर्मी की वजह से अब तक कई हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हो गई है




