छत्तीसगढ़राजनीति

95 पुलिस अधिकारियो को मिली कांग्रेस महाधिवेशन के सुरक्षा की कमान, आईजी, एसपी, समेत कई डीएसपी है शामील

कांग्रेस के 85 वें महाधिवेशन के सुरक्षा की कमान आईजी आरिफ शेख को सौंपी गई है.

AINS NEWS… कांग्रेस के 85 वें महाधिवेशन के सुरक्षा की कमान आईजी आरिफ शेख को सौंपी गई है. साथ ही इस बड़े कार्यक्रम के लिए 2 डीआईजी, 5 एसपी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. इतना ही नहीं 17 एएसपी, 50 डीएसपी के साथ ही 28 प्रशिक्षु डीएसपी को भी जिम्मेदारी मिली है.

बता दें कि, नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का महाधिवेशन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसकी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इस अधिवेशन में लगभग बीस हजार लोगों  के आने की उम्मीद है, जिनमे कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता शिरकत करेंगे सभी की सुरक्षा को लेकर यह इंतेजाम किये गए हैं .

 

 

 

Related Articles

Back to top button