छत्तीसगढ़
भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के महाधिवेशन से घबरा गई है, ईडी को सहारा बनाकर कांग्रेस नेताओं के घर में दबिश दे रही है और जांच कर रही है
ग्रामीण अध्यक्ष जय किशन यादव के नेतृत्व में ईडी के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रदर्शन किया गया

AIINS BILASPUR…केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय ईडी के द्वारा कांग्रेस नेताओं के घरों और ठिकानों में दबिश देने के बाद से कांग्रेस पार्टी लामबंद है और ईडी के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रही है, इसी कड़ी में बिलासपुर में युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष जय किशन यादव के नेतृत्व में ईडी के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रदर्शन किया गया, इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका, ग्रामीण अध्यक्ष जय किशन यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के महाधिवेशन से घबरा गई है इसीलिए वह संवैधानिक संस्था ईडी को सहारा बनाकर कांग्रेस नेताओं के घर में दबिश दे रही है और जांच कर रही है ताकि अफरा-तफरी मचाई जा सके, उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है बल्कि उनका हौसला और बढ़ने वाला है





