शहर की जनता त्रस्त है, महापौर अधिवेशन में व्यस्त है – मीनल चौबे
यह महापौर की अकर्मण्यता का प्रमाण है कि जनता को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ेगा

AINS RAIPUR…भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की आवश्यक बैठक निगम मुख्यालय स्थित नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में रखी गई, जिसमें विपक्ष के सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं पर चर्चा की और वार्ड में रुके हुए विकास कार्यो के लिए महापौर को जिम्मेदार ठहराया, सभी पार्षदों की यह मांग है कि जल्द से जल्द सामान्य सभा का आयोजन किया जाए और शहर की समस्याओं पर खुली चर्चा की जाए, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि जनता पेयजल, गंदगी, साफ सफाई, आवारा कुत्तों की समस्याओं से जूझ रही है, महापौर अपने अधिवेशन में व्यस्त हैं, गर्मी सामने हैं और महापौर जी होने वाले जल संकट की समस्याओं से बेखबर हैं, हमारा सवाल यह है कि पिछली गर्मी से लेकर अब तक पेयजल और जल संकट के सुधार के लिए महापौर की ओर से क्या प्रयास किया गया है, जबकि केंद्र सरकार के द्वारा स्वीकृत लगभग 55 करोड रुपए निगम कोष में जमा है,


वास्तव में अगर महापौर जिम्मेदार होते तो शहर के सभी वार्ड टैंकर मुक्त हो जाते, यह महापौर की अकर्मण्यता का प्रमाण है कि जनता को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ेगा, निगम द्वारा अमृत मिशन का जो कार्य कराया गया है वह स्तर हीन है, बड़े नालों की साफ सफाई नहीं हो रही है, वार्डों में जो कचरा संग्रहण की गाड़ियां दी गई है वह खराब अवस्था में है, तालाबों की साफ-सफाई नहीं हो पा रही है, मुख्यालय गैंग, जोन गैंग , वीआईपी गैंग कहां काम करते हैं यह समझ से परे है, मीनल चौबे ने कहा कि महापौर को जनता ने जिस कार्य के लिए चुना है उसके लिए वह धरातल पर उतरे और उन कार्यों पर ध्यान दें, बैठक में मनोज वर्मा, प्रमोद साहू, कमलेश्वरी वर्मा, कामिनी देवांगन, सीमा साहू, सावित्री साहू, सरिता दुबे, सरिता वर्मा, गोदावरी साहू, विश्व वन्दिनी पांडे, कुंवर रजवंत सिंह, रोहित साहू, भोलाराम साहू, और चंद्रपाल धनगर उपस्थित थे




