छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने कांग्रेस पार्षद को किया बर्खास्त

पार्षद सरोज जायसवाल नगर पंचायत में विगत छह माह से अनुपस्थित थे, जिसके चलते बर्खास्त कर दिया गया

AINS NEWS… कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बड़ी कार्रवाई की है. पांडातराई नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 06 के कांग्रेस पार्षद सरोज जायसवाल को बर्खास्त कर दिया है. आपको बता दें कि पार्षद सरोज जायसवाल नगर पंचायत में विगत छह माह से अनुपस्थित थे. इसके चलते नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है.

नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान ने बताया कि जब से सरोज जायसवाल पार्षद बने उसके बाद से नदारत थे. नगर पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में शामिल होना मुनासिब नहीं समझ रहा था और न ही अपने वार्ड की सुध ले रहे थे. इसके चलते वार्डवासियों को किसी भी काम कराने के लिए भारी दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण शिकायत की गई थी.

शिकायत के बाद विगत कई महीनों से जांच चल रही थी. जांच में शिकायत सही पाने पर नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 के पार्षद सरोज जायसवाल पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है.

 

 

Related Articles

Back to top button