छत्तीसगढ़राजनीति

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर में आप कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर में आप कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने शनिवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानी 5 मार्च रविवार को रायपुर के जोड़ा गांव में एक जनसभा में राज्य भर से आए कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम करेंगे

गोपाल राय ने कहा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का रायपुर आगमन और प्रदेश कार्यकर्ताओं से संवाद विधानसभा चुनाव की तैयारी को और मजबूती प्रदान करेगा केजरीवाल और भगवंत मान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे इससे पार्टी के लोगों का उत्साहवर्धन होगा

कुछ ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन मुद्दों को आधार बनाकर भाजपा और कांग्रेस पार्टी को घेर सकती हैं आप पार्टी
उसने कहा, कि आम आदमी पार्टी राज्य में मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों की समस्या, जनजातियों के हक और जन सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार से काम करेगी. पिछली सरकारों में यह मुद्दे सिर्फ जुमला और बयान बनकर रह गए हैं उन्होंने कहा कि पार्टी जनसाधारण तक अपनी गारंटी लेकर जाएगी.

राय ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 वर्षों में सिर्फ काम का दिखावा भर किया, जबकि यहां लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और कांग्रेसी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई हैं गोपाल राय ने कहा दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने सिर्फ 5 वर्षों में बहुत से काम किए तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हुआ, दिल्ली में मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी दे रहे हैं तथा स्वास्थ्य जांच और दवाई भी फ्री में होता है लेकिन छत्तीसगढ़ में यह सब अब भीं कोसो दूर है

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेसी झूठे वादे और लोकलुभावन घोषणा के जरिए वोट लेने की राजनीति में लिप्त है उसेसे लोगों के जीवन में कोई विकास नहीं हो रहा है पिछले 23 सालों से प्रदेश में विकास के नाम पर राजनीति हुई लेकिन विकास बिल्कुल भी नहीं हुआ भाजपा और कांग्रेस दोनों लोगों को सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाई.

आप पार्टी अब छत्तीसगढ़ में अपने पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं

उन्होंने बताया कि पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत राज्य के सभी जिलों में जिला प्रभारी, जिला सचिव तथा लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी है विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके हैं छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं बता दें साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीट पर जीत हासिल कर 15 वर्ष सत्ता में रही भाजपा को बेदखल किया था

इस चुनाव में भाजपा को 15 वर्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को 7 सीट मिली थी वर्ष 2018 में आम आदमी पार्टी ने भी किस्मत अजमाया था लेकिन पार्टी को सफलता नहीं मिली थी

 

Related Articles

Back to top button