छत्तीसगढ़

केशकाल का तीन दिवसीय वर्षिक मेला 14 से 16 मार्च  तक, देवी-देवताओं के परिक्रमा के साथ होगा शुरू

मेला पहुँचने वाले परिवारों के साथ बाहर से आये विभिन्न समाज के लोगो के साथ मुलाकात के साथ अपने पुत्र पुत्रियों के मांगलिक कार्यो का सूत्रपात होता है।

                                                          के.शशीधरन केशकाल
AINS KONDAGAON…हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय केशकाल का वार्षिक मेला दिनांक 14/03/2023 दिन मंगलवार से शुरू होकर 16/03/2023 को समाप्त होगा।  देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बाद मेला आयोजन समिति के सहमति से व पुलिस थाना से अनुमति लेकर देव देवता वापस मेला स्थल में पहुँचकर मेला स्थल प्रियदर्शनीय स्टेडियम सुरडोंगर केशकाल में आयोजित मेला स्थल की परिक्रमा मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनेगा। मेला में दूर दराज से गांव के उनके रिश्तेदारों का भी आगमन होने के साथ मेला पहुँचने वाले परिवारों के साथ बाहर से आये विभिन्न समाज के लोगो के साथ मुलाकात के साथ अपने पुत्र पुत्रियों के मांगलिक कार्यो का सूत्रपात होता है। साथ ही मेला स्थल में आसपास क्षेत्र से मेला देखने पहुँचने वाले सैकड़ो दर्शकगणों के लिए मेला स्थल में अलग अलग मनोरंजन के साधनों के साथ आकाश झूला, मौत का कुंआ, प्रदर्शनी, एवं विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन के साथ मेला में घरेलु सामाग्री की खरीददारी करने का मौका मिलता हैं,

केशकाल मेला को शांतिपूर्वक मनाने के लिए केशकाल थाना में गत् दिनों एसडीएम, एसडीओपी की उपस्थिति में केशकाल नगर के गणमान्य लोग एवं समाज प्रमुख एवं पत्रकारों के साथ शांति समिति कि बैठक किया गया जिसपर उपस्थित सभी लोगो से एसडीएम एसडीओपी द्वारा केशकाल मेला को शांति पूर्वक एवं सफलता के साथ मनाने के लिए शांति समिति में उपस्थित लोगो से सहयोग ही आपेक्षा की जिसपर उपस्थित लोगो द्वारा एसडीएम एवं एसडीओपी को केशकाल मेला में शांति पूर्वक मनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की सहमति दी।

केशकाल मेला को लेकर दूर दराज से व्यपारी बंधु एवं नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान के मलिक भी उत्साहित है। मेला को देवी देवता एवं आतिथियो का आगमन मावली कोर्ट बाजार पारा सुरडोंगर में होगी उपरोक्त जानकारी भंगाराम देवी समिति अध्यक्ष चमरा राम व सचिव नन्दलाल सिन्हा ने जारी विज्ञप्ति में दी है, जिसमे 14/03/2023 को मेला के शुरुवाती दिन 11 बजे से देवी देवता व आतिथियो का आगमन एवं 3:30 बजे से देवी सवार एवं स्वागत फिर 4:30 बजे से पुलिस थाना केशकाल के लिए प्रस्थान व 5:30 बजे से देव विग्रहो द्वारा मेला की परिक्रमा इसके साथ ही 6:30 बजे से देवी देवता, मांझी मुखियाओ का स्वसम्मान विदाई होना भंगाराम देवी समिति के द्वारा बताया गया है।

 

Related Articles

Back to top button