छत्तीसगढ़
होली मिलन में जुटे महाराष्ट्रीयन तेली समाज के महिला पुरुष, खेला रंग गुलाल और गाया फाग गीत
समाज की आगामी गतिविधियों पर चर्चा भी की और जल्द आयोजित होने वाले नेत्र शिविर के आयोजन को लेकर सहमति बनाई

AINS RAIPUR…महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर के अश्वनी नगर स्थित सामाजिक भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस मौके पर तेली समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी, समारोह में समाज के युवा मंडल के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्यों समेत महिला मंडल की प्रमुख और पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे, सभी ने मिलकर समाज की आगामी गतिविधियों पर चर्चा भी की और जल्द आयोजित होने वाले नेत्र शिविर के आयोजन को लेकर सहमति बनाई, इस दौरान महाराष्ट्रीयन तेली समाज के अध्यक्ष राजकुमार बारबूदे, राजू बावनकर समेत महिला पुरुष सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे




