क्राइम

टीटीई की गन्दी हरकत, गया जेल, रात में महिला के सिर पर पेशाब करने का किया घिनौना कृत्य

लखनऊ पहुंचने पर यात्री की शिकायत पर टीटीई को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है

AINS DESK…अमृतसर से कोलकाता जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन में नशे में धुत एक टीटीई ने रविवार रात एक महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। महिला के शोर मचाने पर उसके पति ने टीटीई को पकड़ लिया। वह नशे में धुत था। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर यात्री की शिकायत पर टीटीई को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजेश अपनी पत्नी के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस के A-1 कोच में सफर कर रहे थे। रात 12 बजे उनकी पत्नी अपनी सीट पर सो रही थीं। इसी दौरान सहारनपुर में पोस्टेड टीटीई मुन्ना कुमार ने उनके सिर पर पेशाब कर दिया। शोर मचाने पर यात्री इकट्ठा हो गए और टीटीई को पकड़ लिया। इस घटना के बाद टीटीई को चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सौंप दिया गया और इसके बाद उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया।

 

Related Articles

Back to top button