छत्तीसगढ़दुर्घटना

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के दोनो पैर कट गए

रेल गाड़ी के चपेट में आने से युवक के कटे दोनो पैर, चिकित्सकों ने बचाई जान

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के दोनो पैर कट गए है। बता दें इस घटना स्थल पर मौजूद स्टाफ ने युवक को सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान को बचा लिया है। युवक को अभी बैकुण्ठपुर लाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज की जा रही है।

बता दें कि ये युवक चरचा के पास कठोतिया पारा का रहने वाला है। जब यह रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था तभी अचानक युवक अहिबरन अम्बिकापुर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनो पैर शरीर से अलग हो गए। तभी वहां पर मौजूद स्टाफ की ससूझ-बूझ ने युवक की जान बचा ली।

बैकुण्ठपुर अस्पताल में भरती युवक का इलाज अभी की जा रही है। लेकिन चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। हालांकि चिकित्सक युवक के पैर को बचाने में नाकामयाब रहे.

 

 

Related Articles

Back to top button