छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन, छत्तीसगढ़ देश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनश्चित करने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़
पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला सरकार ने लिया

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मंत्री परिषद की बैठक ली। इस दौरान पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला सरकार ने लिया है। सरकार ने छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ देश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनश्चित करने वाला पहला राज्य बन गया है।

इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन, छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन, छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन, छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।




