छत्तीसगढ़

सब कुछ होने के बाद मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान अनुकंपा संघ के साथ छलावा – माधुरी मृगे

अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान नहीं था तो कमेटी क्यों गठित की गई

AINS RAIPUR…दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे ने बताया कि “पिछले 152 दिनों से राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान नहीं है. इस बात का खंडन अनुकंपा संघ ने किया और कहा कि अगर अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान नहीं था तो कमेटी क्यों गठित की गई. “कमेटी गठित होने के बाद क्यों मांगी गई जानकारी: माधुरी मृगे ने कहा कि ” कमेटी गठित होने के बाद डीपीआई और जिला पंचायत से अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण की जानकारी मांगी गई थी. सब कुछ होने के बाद मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान अनुकंपा संघ के साथ छलावा किया जा रहा है.

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के पूर्व अपने घोषणा पत्र में अनुकंपा नियुक्ति नियमों को सॉफ्ट करते हुए अनुकंपा नियुक्ति देने की बात कही थी. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा के बेटे को नियमों को शिथिल करते हुए डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है. उसी तरह से नियमों को शिथिल करते हुए हमें भी शिक्षाकर्मी ना बनाकर छोटी- मोटी नौकरी दे दी जाए.” स्वाभिमान संस्था के अध्यक्ष उदय भान सिंह ने भी पंचायत शिक्षकों की विधवाओं की मांग का समर्थन किया

 

Related Articles

Back to top button