छत्तीसगढ़राजिम

ब्रेकिंग न्यूज़- युवक – युवती की एक साथ मिली लाश , सड़क पर खड़ी हैं कार

फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में आज सुबह युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

AINS NEWS… फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में आज सुबह युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सड़क पर कार खड़ी है और रोड किनारे युवक-युवती की लाश पड़ी है. यह घटना ग्राम रोबा की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

सुबह होते ही लोगो ने जब युवक – युवती की संदिग्ध हालत में लाश को देखे तो हैंरान हो गए और पुरे गांव में अफरा – तफरी की माहौल बन गयी, गाँव वालो ने आनन् फानन में पुलिस को कॉल किये और मामले की जानकारी दी.

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की लाश ग्राम रोबा के आनंद राम सोनी की है और युवती अज्ञात है. मौके पर पहुंची फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुटी है. घटना की जानकारी मिलते ही सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई है.

अभी तक पुलिस को लडकी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली हैं, पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई हैं, अभी तक मौत के वजह का  पता नहीं चला हैं.

 

Related Articles

Back to top button