
के.शशिधरण

AINS KONDAGAON…केशकाल अनुविभाग के बडेराजपुर तहसील तथा बिश्रामपुरी थाना के ग्राम कोरगांव के एक शिक्षक ने पुलिस थाना बिश्रामपुरी पंहुचकर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके बैंक खाते से 9,59,299.50 (नौ लाख उन्सठ हजार दो सौ नीनानबे रूपया पचास पैसा ) का फर्जी आहरंण कर दिये जाने के विषय में लिखीत शिकायत किया । शिकायत की एक प्रति एस.डी.ओ.पी. केशकाल को तथा स्टेट बैंक मैनेजर बिश्रामपुरी को भी दिया है ।
शिक्षक द्वारा प्रदत्त आवेदन में यह अवगत कराया गया है कि- 01अप्रेल 2022 को मेरा मोबाईल गांव में गुम गया था । जिसके बाद 12अप्रेल 2022 को मेरे बैंक खाते में मेरे बगैर किसी मांग के 7,30000.00 (सात लाख तीस हजार ) आ गया ।
12 अप्रेल 2022 को ही मेरे खाते से 25000–25000–25000 तीन बार ट्रांसफर करके कुल 75000/ दूसरे खाते मे डाल दिया गया इसके बाद
13 अप्रेल 2022 को फिर 2,00000(दो लाख ) और 14 अप्रेल को फिर 2,00000 (दो लाख )मेरे खाते से दूसरे खाते मे डाल लिया गया ।12 अप्रेल से 14 अप्रेल मात्र तीन दिन में 4लाख 75000 दूसरे खाता में डाल लिया गया | इस तरह से 12 अप्रेल2022 से 08 फरवरी 2023 तक शिक्षक हितेन्द्र सिंह मांझी के खाते से धीरे धीरे करके कुल टोटल 9,59,299.50 (नौ लाख उनसठ हजार दो सौ नीनानबे रूपया पचास पैसा) निकालकर शिक्षक को जबर्दस्त चपत लगा दिया गया। शिक्षक जब 14 मार्च को बैंक से स्टेटमेंट निकाला तब उसे
पता चला तो वह हतप्रद रह गया । तब वह अपने बैंक खाते से किये गये गडबडी गबन की न लिखीत रिपोर्ट पुलिस थाना बिश्रामपुरी मे
करके अनुविभागीय अधिकारी पुलिस – केशकाल को तथा स्टेट बैंक शाखा बिश्रामपुरी को प्रतिलिपी प्रदान कर जांच कर यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुए पैसा वापस दिलाने की मांग किया |
देखना अब यह है कि इतने शातिराना ढंग से अपराध घटित करने वाले अपराधी और संलिप्त अपराधी को धरदबोचकर पूरे मामले का पर्दाफाश करने में पुलिस को कब कामयाबी मिलती है …




