छत्तीसगढ़राजनीति

जगदलपुर विधानसभा के अंतिम छोर “चितालगुर” और “नेतानार” पहुंची जनता कांग्रेस मुक्ति मोर्चा के नेता नवनीत चांद

सरपंच के घर में शोक की घटना पर हुए शामिल ग्रामवासियों के साथ किया सवांद कहा, सदैव साथ है

AINS NEWS… जगदलपुर। ग्राम चौपाल के दूसरे दिन नवनीत चांद के नेतृत्व में विधानसभा के अंतिम छोर चितालगुर और नेता नार पहुंची जनता कांग्रेस एवं बस्तर अधिकार ।चौपाल में जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुक्ति मोर्चा प्रमुख नवनीत ने जनसमस्यायों को लेकर जनसंवाद किया ।इस दौरान नवनीत सरपंच के घर में हुए दुख की घटना पर आयोजित क्रिया कर्म रिवाज में भी शामिल हुए उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि दे दुखित परिवार को दी सांत्वना

जनसवाद में ग्रामीणों ने वहां की समस्याओं से श्री नवनीत को अवगत कराया ।नवनीत ने कहा वे हमेशा ग्रामवासियों के साथ है हर तरह सम्भव कोशिश करेंगे कि यथासंभव सहयोग कर सकें।दौरे में मुख्य रूप से बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में नांगुर मंडल अध्यक्ष पीतम नाथ उपाध्यक्ष पकलू कश्यप ,महामंत्री दयतरी पवन और सोशल मीडिया प्रभारी ओम मरकाम व अन्य कार्यकर्ता एवं बहुतायत की संख्या में सीतापुर ग्राम पंचायत के सम्मानीय ग्राम वासी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button