छत्तीसगढ़

मुक्तिमोर्चा मुख्य संयोजक व जोगी पार्टी जिलाध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में ग्राम बिरगाली पुजारीपारा के ग्रामवासियों ने बस्तर कलेक्टर से मुलाकात की और सौपा ज्ञापन

गांव में बुनियादी सुविधाओं के साथ एम्बुलेंस के लिए सड़कमार्ग की मांग

AINS…जगदलपुर…मुक्तिमोर्चा मुख्य संयोजक व जोगी पार्टी जिलाध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में “बास्तानार ब्लाक” के ग्राम बिरगाली पुजारीपार के ग्रामवासियों ने बस्तर कलेक्टर से मुलाकात की और गांव में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है। जनता कांग्रेस के साथ मुक्तिमोर्चा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में पीने को पेयजल की सुविधा नहीं है जिसके चलते नदी का पानी पीना पड़ता है, ना सड़क मार्ग है, बीमारी आदि आपात परिस्थितियों में वे खुद को बेबस पाते हैं ,ग्रामवासियों ने बिरगाली पुजारी पारा तक एम्बुलेंस हेतु सड़क सुविधा की मांग की है।

जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मुक्ति मोर्चा प्रमुख संयोजक नवनीत चांद ने आगे कहा है विकास दावे और नारों के बाद भी गांव गांव ऐसी शर्मनाक और अमानवीय स्थिति है, गांव के लोग रोज रोज जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, यह सब ना भाजपा के नेताओं को दिख रहा ना कांग्रेस के विधायकों को ।  नवनीत ने कहा कि -बिरगाली पुजारी पारा के समस्याओं का निदान नहीं होता है तो हम सड़क की लड़ाई लड़ेंगे, हमारे जिलाध्यक्ष भरत कश्यप के नेतृत्व में जनता कांग्रेस जे एवं मुक्तिमोर्चा धरना देगी। इस अवसर पर  भरत कश्यप के साथ , ओम मरकाम मंगी बेनजाम उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button