Uncategorizedछत्तीसगढ़

शिक्षिका ने की पिटाई, शिक्षा विभाग में मचा हडकंप

गोढ़ी गांव के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका अनुपमा मिंज पर बच्चियों की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है

AINS NEWS… जानकारी के अनुसार, गोढ़ी गांव के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका अनुपमा मिंज पर बच्चियों की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है. बताया जा रहगा है कि सोमवार को कक्षा चौथी में पढ़ने वाली दो बच्चियों को शिक्षिका ने होमवर्क न करने या अन्य किसी बात को लेकर क्लास में बेरहमी से पिटाई कर दी.

स्कूल से छूटने के बाद घर जाकर बच्चियों ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई, परिजनों ने बच्चियों के शरीर में देखा कि मारने के निशान हैं. जिसके बाद दोनों बच्चियों के परिजनों ने इसकी शिकायत रामपुर थाने में दर्ज कराई. जिसपर रामपुर थाना प्रभारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए दोनों बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया. डॉक्टरों की रिपोर्ट पर दोनों बच्चों के शरीर पर मारने के निशान की पुष्टि की गई है. जिसके बाद शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

 

Related Articles

Back to top button