छत्तीसगढ़राजनीति

महापौर एजाज ढेबर के घर से तकरीबन रात 3 बजे रवाना हुई ED की टीम

रातभर ढेबर बंगले के बाहर डेट रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता,केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे.

AINS NEWS… प्रवर्तन निदेशालय का छत्तीसगढ में लगातार छापामार कार्रवाई जारी है. बुधवार को ईडी ने कांग्रेस नेता, अधिकारी और शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा था. ईडी की टीम रायपुर महापौर एजाज ढेबार के बंगले पहुंची थी. उनके घर रात 3 बजे तक ईडी की काईवाई चली. इस दौरान रातभर ढेबर के बंगले के बाहर समर्थक डटे रहे.

ईडी की कार्रवाई खत्म होने के बाद महापौर एजाज ढेबर घर के बाहर आए. उसके बाद उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से और ढोल बजाकर ढेबर का स्वागत किया. इस दौरान समर्थकों ने महापौर को कंधे में बैठाकर जिंदाबाद के नारे लगाए.अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि जांच में क्या निकला है?

 

Related Articles

Back to top button