जशपुर

पिकअप चोरी कर के भाग रहा चोर की दुर्घटना से मौत

जशपुर जिले में एक व्यापारी के घर के सामने से पिकअप चोरी कर भाग रहा चोर की लापरवाही से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर प्रवेश द्वार के खंभे से टकराई गई, मौके पर ही मौत.

AINS NEWS… जशपुर में एक चोर, चोरी के मंशा को अंजाम देने के लिए एक पिकअप में नजर लगाए मौके के फिरात में था, युवक को मौका मिला भी, युवक मौके का फायदा उठाते हुए पिकअप के चोरी में  सफलता हासील भी कर लेता हैं परंतु लगता हैं युवक का समय सही नहीं चल रहा था, युवक का खंभे से टकराकर एक्सीडेंट हो जाता हैं और मौके पर ही मौत हो जाती हैं |

पूरी जानकारी…… 

जशपुर जिले में एक व्यापारी के घर के सामने से पिकअप चोरी कर भाग रहा चोर की लापरवाही से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर प्रवेश द्वार के खंभे से टकराई गई. इस दुर्घटना में  चोर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

जशपुर नगर निरीक्षक रवि तिवारी को देर रात जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल पेट्रोलिंग पुलिस के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन के भीतर फंसे हुए चालक को निकालने के लिए पुलिस ने घंटों तक मशक्कत की. इसके बाद शव को बाहर निकाला जा सका. इस दौरान पुलिस ने मदद करने वाले मो. रिजवान समेत अन्य लोगों के प्रति आभार भी जताया.

 

Related Articles

Back to top button