
AINS NEWS…राजधानी रायपुर में चाकू से वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक फरार | यूथ कांग्रेस के सदस्यों पर हुआ हमला,गुस्साए कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।फिलहाल आरोपित अभी फरार हैं.
दरअसल, यह घटना मौदहापारा थाना इलाके की है। तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने के लिए यूथ कांग्रेस के नेता पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशाें ने बजरंग होटल कारोबारी और यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आस मोहम्मद पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में शामिल आरोपित सोनू सेन और उसके साथी मौके से फरार हो गए। इस हमले में यूथ कांग्रेसी घायल हो गए।

वहीं घटना के बाद कांग्रेसी नेता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर भड़क उठे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा समेत यूथ कांग्रेसियों ने मोदहापारा थाना का घेराव किया और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।




