विडियो…बिरनपुर पहुंचे भाजपा सांसद अरुण साव, पुलिस का बैरिकेड भी नहीं रोक पाया पीड़ित परिवार से मिलने
अपराध करने से पहले आरोपियों में जरा भी कानून का खौफ नहीं था इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया

AINS BEMETARA…छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बीरनपुर गांव में हुई हिंसा के दौरान मारे गए भुवनेश्वर साहू के परिवार से मिलने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे, इस दौरान पुलिस द्वारा गांव के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए बैरिकेट्स को कार्यकर्ताओं ने तोड़कर गांव में प्रवेश किया और जय श्रीराम के नारे लगाए, सभी ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति चरमराने की बात कही, उन्होंने कहा कि अपराध करने से पहले आरोपियों में जरा भी कानून का खौफ नहीं था इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया, भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना की निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया जो व्यापक रूप से सफल भी होता दिखाई दिया, इधर गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नारेबाजी करते नजर आए और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग भी की




