छत्तीसगढ़

रेत चोरों के साथ पुलिस की सांठगांठ का आरोप, ट्रेक्टर कल पकड़ा आज छोड़ने पर उठ रहे सवाल

ट्रैक्टर आखिर किसके आदेश पर ट्रेक्टर छोड़ा , थानेदार और तहसीलदार के बयान में विरोधाभास?

AINS RAIGARH…रेत चोरी पर लगाम कसने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कमर कसी हुई है और कार्यवाही कर रही है, 1 सप्ताह में कुल 4 ट्रेक्टर पर जब्ती की कार्यवाही की गई थी जिसकी खबरे समाचार पत्रों में प्राथमिकता के साथ सुर्खियां में रही , वही रेत चोरों से प्राप्त जानकारी अनुसार 2 दिन पूर्व टेरम रोड में महिंद्रा ट्रेक्टर जो अवैध रेत से भारी पकड़ी गई थी और जिसे थाना परिसर में खड़ा किया गया था, पकडे गये ट्रेक्टर पर पुलिस ने कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति के लिए एमवी एक्ट की कार्यवाही कर छोड़ दिया । वही रेत चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस की  दोहरी नीति से स्थानीय प्रशासन के लिए गले की फांस बनी हुई है ।

रेत चोरी को लेकर लोगो मे जन चर्चा का विषय बना हुआ है कि स्थानीय प्रशासन कितनी भागदौड़ कर ले, ट्रेक्टर छुड़ाने के लिए एमवी एक्ट है, पुलिस की कार्यवाही से रेत चोरों के हौसले बुलंद हैं । रेत चोरी रोकना स्थानीय प्रशासन के बुते का नही दिखाई देता है। थाना प्रभारी द्वारा पकडे गये ट्रेक्टरों को छोड़ने के इस मामले को तहसीलदार के आदेश पर नल जल योजना में कार्य पर लगे परिवहन की वजह से छोड़ने हवाला दिया जा रहा है। लेकिन किसी भी प्रकार के ऐसे अवैधानिक आदेश यार निर्देश थानेदार को नहीं देने का बात कही गई है। थानेदार और तहसीलदार के विरोधाभास बयान से कई सवाल खड़े हो रहे।

 

Related Articles

Back to top button