कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम की किसी राजनैतिक पार्टी में प्रवेश करने का चर्चा जोरो पर
नीलकंठ टेकाम कोण्डागांव जिला अन्तर्गत हो रहे वार्षिक मेला एवं देवी देवताओं के कार्यक्रमों में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करने में सफल हो रहें है

के. शशीधरन केशकाल

केशकाल – कोण्डागांव जिले के पूर्व कलेक्टर रहे व आदिवासी समाज में अच्छी खासी पहचान अर्जित करने वाले नीलकंठ टेकाम इन दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्र में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में गरिमामय उपस्थिति दे रहें हैं जिसे लेकर राजिनिति गलियारे में चर्चा जोरो पर है, नीलकंठ टेकाम अपनी शासकीय नौकरी से त्यागपत्र देकर जल्दी ही किसी राजनिति पार्टी में सम्मिलित हो सकते है, क्योकिं टेकाम कोण्डागांव जिले के पूर्व कलेक्टर कार्यकाल में जिले भर के जनमानस के बीच पहुँचने के साथ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के समाज प्रमुखों से भी अच्छा संबंध बनाने के कारण टेकाम का वर्चस्व इन दिनो जोरो पर है।
उल्लेखनीय है कि नीलकंठ टेकाम कोण्डागांव जिला अन्तर्गत हो रहे वार्षिक मेला एवं देवी देवताओं के कार्यक्रमों में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करने में सफल हो रहें है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री टेकाम सर्व आदिवासी समाज व सभी धर्म समाज से गांव गांव में पहुंच कर अपने लोगो से मिलना प्रारंभ कर दिया है, जिसे लेकर यह चर्चा बनी हुई है कि श्री नीलकंठ टेकाम जल्दी शासकीय नौकरी छोड़कर किसी भी राजनितिक दल में शामिल हो सकते है, क्योंकि कोण्डागांव जिले के पूर्व कलेक्टर के कार्यकाल में श्री टेकाम जिले भर के सर्वआदिवासी समाज वा अन्य सभी धर्म के भाईयों के दिल में अनोखी छाप छोड़ने में सफल रहने के साथ राजनितिक गलियारें में कई राजनितिक पर्टियाँ ऐसे व्यक्ति को पार्टी में शामिल कराने में प्रयास करती रही है, क्योंकि पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ऐसे ही एक व्यक्ति है जिनके पास सामाजिक वोट बैंक होने के साथ बस्तर की हर एक समस्याओं को ध्यान से उनके बीच पहुंच कर गंभीरता से सुनने के कारण बस्तर में रहने वालो के समस्याओं को समझने का माद्दा रखते हैं




