ग्वालियरमध्यप्रदेश
बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
शादी का झांसा देकर बॉयफ्रेंड ने रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

AINS NEWS… मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 32 साल की विवाहिता से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। शादी का झांसा देकर बॉयफ्रेंड ने रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह पूरा मामला महाराजपुर थाना के शताब्दीपुरम इलाके का है। जहां जयवीर बघेल ने 32 वर्षीय महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




