छत्तीसगढ़
कमल विहार का नाम कौशल्या विहार करने की घोषणा, अब माता कौशल्या की कृपा से वहां विकास होगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बोरियाखुर्द में कई घोषणा की

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बोरियाखुर्द में कई घोषणा की, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कमल विहार का नाम कौशल्या विहार करने की घोषणा की उन्होंने कहा कि जब से कमल विहार बना तब से विवादित रहा, लेकिन अब माता कौशल्या की कृपा से वहां विकास होगा, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बीरगांव में आईटीआई खोलने की भी घोषणा की, भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से कुंती नाम की महिला ने राशन देने में अनियमितता की शिकायत की जिस पर मुख्यमंत्री ने राशन दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए, मुख्यमंत्री ने राशन दुकान के सामने शेड बनाने के लिए भी निर्देश जारी किया ताकि राशन के लिए कतार में खड़े लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े





