छत्तीसगढ़

गोंडवाना समाज द्वारा पेशा कानून 2022 में आवश्यक सुधार हेतु मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र विधायक संतराम नेताम को प्रेषित

संतराम नेताम ने समाज प्रमुखों को आश्वासन देते हुए कहा की उनके मांग पत्र के समबन्ध में राज्य के मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखेंगे 

के. शशीधरन केशकाल

AINS KONDAGAON…केशकाल – गोंडवाना समन्वयक समिति उपखण्ड कुएंमारी के समाज द्वारा अपने ज्ञापन विषय पेशा नियम 2022 में आवश्यक सुधार हेतु छत्तीसगढ़ राजपत्र 8 अगस्त 2022 में सुधार हेतु राज्य के मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के नाम ज्ञापन संतराम नेताम उपाध्यक्ष छ.ग. विधान सभा एवं विधायक केशकाल को प्रेषित किया गया है ज्ञापन प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से गोंडवाना समाज के उत्तम सलाम, संभू जुर्री, राजेश आंचला, धन्नू सलाम, लव नेताम, सोमनाथ पोटाई के संयुक्त टीमों द्वारा संतराम नेताम को ज्ञापन सौपा गया है, ज्ञापन प्राप्त होने के बाद संतराम नेताम ने समाज प्रमुखों को आश्वासन देते हुए कहा की उनके मांग पत्र के समबन्ध में राज्य के मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखेंगे

 

Related Articles

Back to top button