छत्तीसगढ़

विश्रामपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मरका पंडुम पर्व, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम व जिला के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम हुए शामिल

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने पहुंच कर आमा जोगानी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया 

के.शशिधरण
AINS KONDAGAON…केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम विश्रामपुरी स्थित मंडी प्रागंण में ST, SC, OBC मूल निवासी समाज समन्वय जिला कोण्डागांव के तत्वधान में मरका पंडूम (आमा जोगानी) पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम वा जिला के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम भीबतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम मैं शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगणों के आयोजन समिति के प्रमुखों द्वारा जोशीला स्वागत किया गया है कार्यक्रम आयोजको के मीडिया प्रभारी वा वरिष्ट पत्रकार रूपेंद्र कोर्राम का जन्म दिवस की मौका पर कार्यक्रम में पहुंचे अथितिगणों द्वारा रूपेंद्र कोर्राम का जन्म दिवस पर केक काटकर रूपेंद्र कोर्राम को उनके 40 वा जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम वा पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम का आदिवासी समाज के नर्तक दलों एवं राउत नाचा के द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। आपको बता दे यह पारंपरिक मरका पंडूम (आमा जोगानी) मिलन समारोह पर्व ST SC OBC मूल निवासी समाज समन्वय जिला कोण्डागांव के द्वारा संयुक्त रूप से यह पहला मरका पंडूम मिलन समारोह कार्यक्रम विश्रामपुरी मैं किया गया है ।इस पर्व में हजारों की संख्या में ST SC OBC समाज के लोग उपस्थित हुए। विधायक वा पूर्व कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के सभी लोगो को आमा जोगनी पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई वा शुभकामनाएं प्रेषित की है

 

Related Articles

Back to top button