छत्तीसगढ़

वनवासियों के जीवन स्तर में तेंदूपत्ता का अहम योगदान है, जिससे वनवासियों को अच्छी आए मिलती है

केशकाल वन मंडल के सभी 16 समितियों में पत्ता तोड़ाई 6 मई से अनवरत जारी है

AINS KESHKAL….छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य भर में तेंदूपत्ता सीजन 2023 – 24 के लिए पत्ता तोड़ाई 6 मई से चालू की गई है, पत्ता तोड़ाई चालू होने के बाद बरसात होने के कारण पत्ता तोड़ाई कार्य प्रभावित होने की जानकारी जिला यूनियन केशकाल के सूत्रों से पता चली है, वन विभाग केशकाल से मिली जानकारी के अनुसार केशकाल वन मंडल के सभी 16 समितियों में पत्ता तोड़ाई 6 मई से अनवरत जारी है, बस्तर के ग्रामीण तेंदू पत्ते से अच्छा मुनाफा कमाते हैं पत्ता जंगल से तोड़कर 50 – 50 की गड्डी बनाकर वह अपने गांव के फड़ में लाकर बेचते हैं उसको फड़ मुंशी द्वारा बुक में एंट्री की जाती है, जिसके हिसाब से उन्हें भुगतान किया जाता है, वनवासियों के जीवन स्तर में तेंदूपत्ता का अहम योगदान है, जिससे वनवासियों को अच्छी आए मिलती है

 

Related Articles

Back to top button