वर्ष 2014 में बनना शुरू हुआ उपस्वास्थ्य केंद्र भवन आज तक नहीं बना, ग्रामीणों ने जताया रोष, दी आन्दोलन की चेतावनी
5दिवस के अंदर संतोषजनक कार्यवाही नही होने पर ग्रामवासियों द्वारा अधूरा भवन स्थल पर एक दिवसीय धरना आंदोलन की चेतावनी

AINS NEWS..के.शशिधरण केसकाल….धनोरा के करारमेटा में वर्ष 2013..14 में ठेकेदार द्वारा शुरु किए उपस्वास्थ्य केंद्र भवन 2023 तक अधूरा…आक्रोशित ग्रामवासियों के ओर से कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की तैयारी पूर्ण

ज्ञापन सौंपने के 5दिवस के अंदर संतोषजनक कार्यवाही नही होने पर ग्रामवासियों द्वारा अधूरा भवन स्थल पर एक दिवसीय धरना आंदोलन की चेतावनी
जिला कोंडागांव अंर्तगत विकासखंड केसकाल के पुलिस थाना धनोरा के ग्रामपंचायत करारमेटा में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा न मिलने के कारण ग्रामीणों की मांग पर सरकार द्वारा करीब 25 लाख की लागत की स्वीकृति के तहत करारमेटा में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाने की स्वीकृति मिली, उक्त भवन का निर्माण एक ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया जो आज पर्यंत तक अधूरा है..मामले को ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्धारा गंभीरता से लेते हुए लिखित शिकायत कलेक्टर जिला कोंडागांव के नाम एसडीएम केसकाल को देने की तैयारी कर ली गई है साथ ही उक्त मामले की लिखित शिकायत पंचायत की ओर से तत्कालीन कलेक्टर वा धनोरा में मुख्यमंत्री के जनदर्शन , जनपद व विधायक केसकाल को भी लिखित ज्ञापन सौंपा गया था साथ ही ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने के 5 दिवस में संतोषजनक जवाब अथवा कार्यवाही नहीं मिलने पर अधूरा भवन स्थल में एक दिवसीय धरना आंदोलन करने की लिखित चेतावनी भी ग्रामीणों द्वारा दी गई है





