छत्तीसगढ़

रतनपुर में रेप पीड़िता के माँ को जेल भेजे जाने के मामले पर और इस मामले के जांच कराने की मांग को लेकर राजभवन में ज्ञापन

नीलकंठ सेवा संस्था एवं सर्व हिन्दू समाज द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को राजभवन में ज्ञापन दिया गया

AINS NEWS…रतनपुर में रेप पीड़िता के माँ को जेल भेजे जाने के मामले पर और इस मामले के जांच कराने की मांग को लेकर श्री नीलकंठ सेवा संस्था एवं सर्व हिन्दू समाज द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को राजभवन में ज्ञापन दिया गया।

धर्मनगरी रतनपुर में दिनांक 19 मई 2023 को रतनपुर थाना में एफ आई आर संख्या 352 / 2023 जिसमें पड़ताल के एक महिला जोकि दुष्कर्म पीड़िता की मां है।

जिसके खिलाफ पास्को एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आनन-फानन में तत्काल जेल दाखिल कर दिया गया । इस प्रकरण पर पुलिस के कार्यवाही पर सवाल उठाया गया है। जिसके विरोध में माननीय जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सर्व समाज द्वारा सौंपा गया साथ ही नगर बंद एवं शांतिपूर्वक धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली के माध्यम से इसका समूचा नगर विरोध कर रहा है।

आरोप है कि दुष्कर्म का आरोपी परिवार लगातार पीड़िता पर आर्थिक, मानसिक, सामाजिक दबाव बनाकर प्रकरण वापस लेने के लिए परेशान कर रहा है , किंतु पीड़िता एवं उसकी मां बिना किसी प्रलोभन के अपनी स्वाभिमान की रक्षा कर अपनी बेटी को न्याय दिलाने में लगी है

ज्ञापन देने के समय श्री नीलकंठ सेवा संस्था के संस्थापक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी, साध्वी सौम्या, राजकुमार यदु, विवेक मिश्रा, अजय त्रिपाठी, योगेश तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button