छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस जवान समेत महिला नक्सली हुई घायल, बड़गांव थाना क्षेत्र की है घटना

नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत बीएसएफ एवं पुलिस के जवान मेंढरा के जंगल में सयुक्त सर्चिंग पर निकले हुए थे

AINS NEWS…कांकेर जिला अंतर्गत बड़गांव थाना क्षेत्र के मेंडरा जंगल में बीएसएफ एवं पोलिस बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई ,नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत बीएसएफ एवं पुलिस के जवान मेंढरा के जंगल में सयुक्त सर्चिंग पर निकले हुए थे,जहां नक्सलियों एवं जवानों के साथ मुठभेड़ हो गई हैं,सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार एक जवान को गोली लगी है जिन्हे बेहतर इलाज के लिए दुर्गुकोंदल से हेलीकाप्टर में रायपुर रवाना किया गया है साथ ही जवानों द्वारा एक वर्दी धारी महिला नक्सली को भी गोली मार कर घायल किया गया है , जिनके पैर में गोली लगी है और उसका नाम फगनी बताया जा रहा है, घटना के बाद से मेंढरा के जंगलों में बीएसएफ एवं पुलिस के जवान के द्वारा सर्च अभियान लगातार चला रहे हैं,कई और बड़ी खुलासा होने की संभावना है

 

Related Articles

Back to top button