
के.शशिधरण नारायणपुर

AINS NEWS…भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर के बस्तर दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने जमकर प्रहार किया है। कोंटा विधानसभा जीत की भविष्यवाणी करने वाले ओम माथुर के बयान को लेकर देवनाथ उसेंडी ने कहा है कि भाजपाइयों के चेहरे की मायूसी बता रही है कि बस्तर में फिर कमल मुरझाने वाला हैं। उन्होंने कहा कि कोंटा विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा की लोकप्रियता से माथुर डर गए हैं। डर की वजह से ही उन्होंने कोंटा विधानसभा जीतने की भविष्यवाणी कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास तो किया है लेकिन भाजपाइयों की चेहरे की मायूसी बता रही है कि बस्तर के 12 विधानसभा में 1 सीट भी भाजपा के खाते में नहीं आने वाली है।
बस्तर प्रवास के दौरान हेलीकॉप्टर का उपयोग कर कोर कमेटी की बैठक लेने पर तंज कसते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के उड़न खटोले से छत्तीसगढ़ प्रभारी पिकनिक मनाने के लिए बस्तर दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बैठक 1 घंटे में निपटा कर सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है। नारायणपुर प्रवास के दौरान एक घंटे की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि दूरदराज से कार्यकर्ता अपने छत्तीसगढ़ प्रभारी की बातों को सुनने आए थे लेकिन भाजपा कार्यालय में नजारा कुछ और देखने को मिला। जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली। इस बात की चर्चा दिनभर भाजपाइयों के बीच में आपस में होती रही। उन्होंने ओम माथुर के ना सोऊंगा, ना सोने दूँगा… के बयान पर भी चुटकी लेते हुए कहा है कि एक घंटे की बैठक में कार्यकर्ता सो ही जाएगा।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ओम माथुर का 1 घंटे की यह बैठक इस बात का साक्षात उदाहरण है कि छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी की कथनी और करनी में कितना अंतर है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के नवा छत्तीसगढ़ बनाने की सपनों को पंख लगाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। सरकारी कर्मचारियों से लेकर किसानों और आम उपभोक्ताओं का ख्याल रखते हुए सरकार की योजनाओं धरातल पर उतर रही है। युवाओं के सपनों को पंख लगाने के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खोले गए हैं। अंत में देवनाथ उसेंडी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की शराब की तस्करी छत्तीसगढ़ में की जा रही थी जिसे नारायणपुर की पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से पकड़ा हैं। मध्यप्रदेश में शराब घोटाला करने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ की शराब नीति को लेकर बयान देते हैं वह हास्यास्पद है।




