छत्तीसगढ़

बेरोजगारों को मिली बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किस्त, 1 लाख 5 हजार 395 युवा हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ 33 लाख 25 हजार रुपये की राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर किया

AINS NEWS…छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 1,05,395 पंजीकृत युवा बेरोजगारों को उनकी बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किस्त का अंतरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ 33 लाख 25 हजार रुपये की राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किस्त के रूप में 65,185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित की गई थी। इस बार मिलने वाली बेरोजगारी भत्ते की यह दूसरी किस्त थी, मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए बेरोजगारों को रोजगार कार्यों से जुड़ने का आग्रह किया, आपको बेरोजगारी भत्ते से सहायता मिल रही है लेकिन
मुझे बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ मे रोजगार होगा
सरकारी नौकरी के लिए हम लगातार वैकेंसी निकाल रहे हैं इसके साथ ही आपको कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें ।
बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग भर है, जिसके माध्यम से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें, इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और सचिव आलोक शुक्ला समेत अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button