
AINS NEWS…छत्तीसगढ़ की जानी-मानी अभिनेत्री मोना सेन ने अपने जन्मदिन पर एक तोहफा दे रही हैं, उन्होंने वीडियो जारी करके सभी से गुजारिश की है की वे अपने जन्मदिन पर श्याम टॉकीज में लगी नारी प्रधान फिल्म वैदेही का 3:00 से 6:00 वाला शो लोगों के साथ देखेंगी, लोगों के लिए फिल्म का वह शो पूरी तरह से फ्री होगा। उन्होंने अपने वीडियो में यह भी कहा कि मुझे जन्मदिन पर ढेरों लोगों ने बधाइयां दी कुछ का जवाब मैं दे पाई कुछ का जवाब नहीं दे पाई। मोना ने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर अपने परिवार वालों के साथ बाहर थी, इसलिए मोबाइल भी कवरेज एरिया में नहीं था, वहां से लौटने के बाद मोना सेन ने सभी के साथ नारी प्रधान फिल्म वैदेही देखने का मन बनाया और अपना वीडियो जारी कर यह जानकारी दी, क्योंकि वैदेही एक नारी प्रधान फिल्म है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह फ्री शो 13 जुन को 3 से 6 वाला है।





