छत्तीसगढ़

5 हजार से अधिक पटवारी 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, नक्सली भत्ते की नौवीं मांग भी जोड़ दी

राजस्व सचिव के साथ हुई बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया

AINS NEWS….प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल महीने भर से लगातार जारी है। वेतन विसंगति, संसाधन, भत्ते और पदोन्नति जैसी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने मंगलवार को नक्सली भत्ते की नौवीं मांग भी जोड़ दी है। पटवारियों की आठ मांगों में वेतन विसंगति का मामला वित्त विभाग का होने के कारण इस पर राजस्व सचिव के साथ हुई बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया।

बता दें कि Chhattisgarh के लगभग 5 हजार से अधिक पटवारी 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। नवा रायपुर के धरना स्थल के अलावा जिले और तहसील स्तर पर भी पटवारियों (Patwaris) की हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण लोगों को हो रही परेशानी के बीच राज्य सरकार ने पहले एस्मा लगाया और फिर बाद में पटवारी से मिलने वाले सभी जरूरी दस्तावेजों काे हड़ताल तक के लिए शिथिल कर दिया है। पटवारियों (Patwaris) का कहना है कि वरिष्ठता के आधार पर उनका प्रमोशन किया जाए।

बताया गया है कि पटवारियों (Patwaris) ने दिसंबर 2020 में लगभग 14 दिनों तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। उस समय नक्सली भत्ता समेत कुल नौ मांगे थी। इसके पीछे उनका तर्क है कि नक्सल इलाकों में स्वास्थ्य और पुलिस (police) विभाग के कर्मचारियों को दिए जाने वाले नक्सली भत्ते की तर्ज पर पटवारियों (Patwaris) को भी यह मिले। वे भी नक्सल क्षेत्रों में काम करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button