
AINS NEWS…छत्तीसगढ़ में पीएसी के आए परिणामों पर धांधली का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जांच की मांग उठाई है, इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात भी की, भारतीय जनता पार्टी के आरोपों और मांगों पर बोलते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तथ्यात्मक आरोप लगाए, अगर ऐसी कोई बात होगी तो बिल्कुल जांच की जाएगी, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को 9वीं फेल कहा और कहा कि उन्हें पीएससी का फुल फॉर्म भी नहीं मालूम और वे आंदोलन की बात करते हैं, बहरहाल छत्तीसगढ़ में आरोप-प्रत्यारोप तो चलता ही रहता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी जिस धांधली का आरोप लगा रही है, उसकी जांच हो जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा





