छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग… तेज आंधी तूफान के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का पंडाल उखड़ा

लगभग 50,000 भाजपा कार्यकर्ताओं को इस पंडाल से केंद्रीय गृहमंत्री संबोधित करने वाले थे

AINS NEWS…22 जून को दुर्ग भिलाई के रविशंकर स्टेडियम में होने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई थी, लेकिन शायद मौसम ने साथ नहीं दिया और 21 जून को यानी सभा के ठीक 1 दिन पहले तैयार किया हुआ पंडाल धराशाही हो गया, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत पंडाल को सुधारने के लिए सक्रिय हो गए हैं, इसके लिए आम सभा के तीन प्रभारियों को जवाबदारी दी गई है जिनमें पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और सांसद विजय बघेल हैं, कार्यक्रम स्थल का आखरी मुआयना करने पूर्व मंत्री राजेश मूणत जब सभा स्थल पर पहुंचे तो तेज आंधी तूफान आने लगा और पंडाल उखड़ने लगा, जिसे देखकर नेताओं के माथे पर शिकन नजर आई, पंडाल के पुनर्निर्माण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है, बता दें कि लगभग 50,000 भाजपा कार्यकर्ताओं को इस पंडाल से केंद्रीय गृहमंत्री संबोधित करने वाले थे

Related Articles

Back to top button