छत्तीसगढ़

महिलाओं और लड़कियों पर बुरी नजर रखने वाले नक्सली मानू दुग्गा को बस्तर डिवीजनल कमेटी ने दिया मृत्युदंड, मानू दुग्गा पर दुष्कर्म का भी है आरोप

डिविजनल कमेटी द्वारा पकड़कर जन अदालत में जनता की राय के अनुसार मृत्युदंड दिया गया

AINS NEWS…उत्तर बस्तर डिविजनल कमेटी ने पत्र जारी कर मानू दुग्गा की मौत की जिम्मेदारी ली है, उत्तर बस्तर डिवीजनल कमेटी ने पत्र में लिखा कि मानू दुग्गा ग्राम पंचायत भरंडा नारायणपुर जिला का निवासी था और उनकी पीएलजीए दस्ता में 2006 में भर्ती हुआ था, लेकिन शुरू से ही वह अमर्यादित व्यवहार व अराजकतावादी था, साथ ही महिलाओं पर अत्याचार करने की कोशिश भी करता था, जिससे महिलाओं में असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा था, कई बार उसे पॉलिसी के मुताबिक समझाया गया व अनुशासनिक कार्यवाही भी की गई, मगर उसके अंदर कोई बदलाव नहीं आया, जब मानू दुग्गा ने एक लड़की से दुष्कर्म कर भाग जाने का प्रयास किया तब उसे डिविजनल कमेटी द्वारा पकड़कर जन अदालत में जनता की राय के अनुसार मृत्युदंड दिया गया

Related Articles

Back to top button