केशकालछत्तीसगढ़

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने विधायक चंदन कश्यप को सौंपा आमंत्रण पत्र, बस्तर संभागीय तृतीय अधिवेशन, 26 जून का

– स्वास्थ विभाग की रीढ़ हैं उप स्वास्थ्य केंन्द्रो पर पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारी–

के.शशिधरण….कोंडागांव

AINS NEWS…कोण्डागाँव………स्वास्थ्य संयोजन कर्मचारी संघ के आयोजन में विधायक चंदन कश्यप को निमंत्रित करने संघ के पदाधिकारी पहुंचे थे, जानकारी देते मिडिया प्रभारी संत कुमार नाग ने बताया कि बस्तर संभाग अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारी इस महासम्मेलन में सम्मिलित होंगे, उन्होंने 3000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहने की बात कही ।
इस महा सम्मेलन में शामिल होने नारायणपुर विधायक -चंदन कश्यप, हस्त शिल्प बोर्ड अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन से ग्रामीण स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ ने मुलाक़ात की ,जिसे सहज स्वीकार करते हुए अधिवेशन में शामिल होने की बात कही, कर्मचारी संघ के उप प्रान्तअध्यक्ष हरीश जायसवाल, जिला अध्यक्ष डी. राज सेठिया , जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र नेताम, महामंत्री उमेश जायवाल, जिला सचिव नकुल बोयार, नवीन बिसोई,कोषाध्यक्ष तुलसी नेताम, सह सचिव भोज बघेल विधायक से चर्चा करने व आमंत्रित करने पहुंचे थे

         – स्वास्थ विभाग की रीढ़ हैं उप स्वास्थ्य केंन्द्रो पर पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारी–

अध्यक्ष उमेश जायसवाल ने बताया कि बस्तर संभागीय तृतीय अधिवेशन 26 जून को गांधीवादी विचार धारा से प्रेरित होकर जगदलपुर में किया जा रहा है, कई तम्माम संगठन हड़ताल पर अपनी अपनी मांगो को लेकर बैठी है, लेकिन ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ गाँधी जी के आदर्श विचारों से प्रभावित होकर शांति पूर्ण ढंग से अपनी बातो को सरकार तक मांग को रखने का निर्णय लिया है , ताकि वर्तमान में शासन द्वारा चलाये जाने वाले महत्वाकांक्षी योजनाओ को बिना प्रभावित किये शांति पूर्ण ढंग से वेतन विसंगति दूर करने की मांग छत्तीसगढ़ शासन को रखेंगे !जिससे शासन द्वारा चलाये जा रहे कोई कार्यों में कोई प्रभावित नहीं होगा! स्वास्थ विभाग की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले उप स्वास्थ्य केंन्द्रो पर पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को संचालित की जा रही है , जैसे मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, गहन डायरिया पकवाड़ा ,आयुष्मान कार्ड, कुष्ठ मरीजों की पहचान, नेत्र , क्षय रोग खोज अभियान,एनीमिया मुक्त अभियान, डेली ओ. पी. डी,विवाह पंजीयन, गर्भवती पंजीयन, संस्थागत प्रसव, 0से 5वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण , हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटरो में होने वाले दैनिक गतिविधि आदि को प्रभावित नहीं करना चाहते एवं शांति पूर्ण ढंग से अपनी मांग रखना इनका उदेश्य है!

 

Related Articles

Back to top button