कोंडागांव के पार्षद चुनाव में सुबह 8 से लेकर शाम 5 बजे तक कुल मतदान 79.67%
कोंडागांव नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 18 की पूर्व पार्षद की मृत्यु के बाद 27.06.2023 की सुबह 8बजे से श्याम 05 बजे तक मतदान शान्ति पूर्ण हुआ
के.शशिधरण
AINS NEWS…कोंडागांव….. जिला मुख्यालय कोंडागांव के वार्ड नंबर 18 के लिए पुलीस की कड़ी सुरक्षा के बीच में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ शाम 5 बजे मतदान समाप्ति तक 79.67% मतदान हुआ, मतदान के ज्यादा प्रतिशत से सत्ता पक्ष कांग्रेस के नेताओं के चेहरे में ज्यादा खुशी देखी जा सकती है, यहां एक महीला पार्षद सीट के लिए सत्ता पक्ष कांग्रेस व विपक्ष बीजेपी नेताओं ने अपने अपने पार्टी प्रत्याशी को जिताने अपना दम खाम के साथ प्रयास जारी रखा था, किंतु राज्य में कांग्रेस सरकार व कोंडागांव नगर पालिका में भी सत्ता कांग्रेस की है, यहां विधायक कांग्रेस पार्टी के मोहन मरकाम है जो पी सी सी अध्यक्ष भी है, यह सीट जितना कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही जरूरी है, क्योकि छत्तीसगढ़ के आमचुनाव भी होने वाले हैं, अगर यह सीट कांग्रेस पार्टी हार जाती है तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को और मेहनत की जरुरत होगी
यहां का मतदान प्रतिशत सुबह 8 बजे से लेकर 5 बजे तक कुल मतदान.79.67%… रहा, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 937 है जिसमें पुरुषों के संख्या 84.82 प्रतिशत व महिलाओं की संख्या 82.71% है





