छत्तीसगढ़

फिर से कांग्रेस की सरकार बने और छत्तीसगढ़ में सुख चैन बना रहे ऐसी मन्नत कैबिनेट मंत्री ने माता चंद्रहासिनी से मांगी

राम कुमार यादव जो वर्तमान में विधायक है ,उनको जनता चुनकर रायपुर भेजेगी

AINS NEWS कमल अग्रवाल चन्द्रपुर… वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा चंद्रपुर नगर पहुंचे/ यहां पर उनके द्वारा माता चंद्रहासिनी का दर्शन कर पूजा पाठ किया गया/ एवं आने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र में फिर से कांग्रेस की सरकार बने और छत्तीसगढ़ में सुख चैन बना रहे ऐसी मन्नत कैबिनेट मंत्री ने माता चंद्रहासिनी से मांगी / कावासी लखमा जहां चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ के प्रभारी बने हैं/ वहीं उनके द्वारा पूरे चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में घूम घूम कर बूथ लेवल पर प्रचार प्रचार किया जा रहा है/ तथा वह चंद्रपुर में रात्रि विश्राम किए / चंद्रपुर से उनके द्वारा कहा गया कि उनको भरोसा है कि चंद्रपुर विधानसभा में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार यादव जो वर्तमान में विधायक है ,उनको जनता चुनकर रायपुर भेजेगी/

 

Related Articles

Back to top button