संकुल केंद्र उरेंदाबेडा में शाला प्रवेश उत्सव मनाकर नवप्रवेशी बच्चों का सम्मान किया गया
नव प्रवेशी बच्चों का तिलक चंदन के साथ स्वागत कर उन्हें पुस्तक एवं शाला गणवेश वितरण किया गया

के.शशिधरण केसकाल

AINS NEWS…केसकाल ……. जिला कोंडागांव के ब्लॉक फरसगांव के संकुल केन्द्र उरेंदाबेडा में नवप्रवेशी बच्चों का शाला प्रवेश उत्सव 2023 को किया गया है, शाला प्रवेश उत्सव शासकीय हाई स्कूल उरंदाबेडा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें संकुल के 3 प्राथमिक शाला एक माध्यमिक शाला व हाईस्कूल उरंदाबेडा के लगभग 115 छात्र-छात्राएं एवं सभी संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्री जय लाल नाग ( सरपंच कोकोड़ा जुगानार एवं शंकरलाल शार्दुल उपसरपंच उरेंदाबेडा वा कांग्रेस अध्यक्ष) विशेष अतिथि के रुप में श्री शंकरलाल शार्दुल (उपसरपंच) उरंदाबेडा एवं श्रीमती फूलों नाग (सरपंच) उरंदाबेडा के साथ एसएमडीसी अध्यक्ष श्री सोमनाथ पोटाई श्री बाल सिंह नाग श्री दिनेश नेताम संकुल समन्वयक उरंदाबेड़ा श्री प्रताप प्रधान एवं संकुल उरेंदाबेड़ा के MS/PS के प्रधान अध्यापक शिक्षक श्री s.r. को राम,श्री गणेश पांडे,श्री तिलक राणा,श्री मंगडू नेताम,श्री राम प्रसाद बै,हॉस्टल अधीक्षक श्रीमती अनीता जैन एवं संकुल के 18 शिक्षक शिक्षिकाएं विद्या मितान एवं दोनों संकुल के अन्य सभी कर्मचारी गणों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी शुरुआत सरस्वती माता की पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना से शुरू हुई मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि एवं संकुल प्राचार्य के द्वारा बच्चों को शिक्षा के महत्व पर सारगर्भित उद्बबोधन दिया गया। इसके पश्चात नव प्रवेशी बच्चों का तिलक चंदन के साथ स्वागत कर उन्हें पुस्तक एवं शाला गणवेश वितरण किया गया साथ ही साथ पिछले सत्र 2022-23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को संकुल के ओर से पेन एवं काफी भेंट किया गया इसके पश्चात सभी बच्चों के लिए एवं आए हुए विशेष अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था किया गया था, इसके पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा सभा का कार्यक्रम का समापन किया गया




