छत्तीसगढ़मनोरंजन

एक साथ चालीस स्क्रीन पर आ रही है “दुल्हिन उही जउन पिया मन भाए”, अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे थे कलाकार

पब्लिक के पास पोस्टर फाड़ने के लिए समय होता है सिनेमा घर जाने के लिए नहीं

AINS NEWS CHHOLIWOOD…आगामी 14 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही मन कुरैशी और सोनाली सहारे अभिनीत छत्तीसगढ़ी फिल्म “दुल्हिन उही जउन पिया मन भाए” एक साथ चालीस स्क्रीन पर आ रही है, फिल्म के प्रमोशन के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे इस फिल्म के कलाकारों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम कितनी मेहनत से फिल्म बनाते हैं और उसके पोस्टर भी चिपकाते हैं ताकि पब्लिक को यह पता चले कि फिल्म कहां और कब रिलीज की जा रही है, लेकिन पब्लिक के पास पोस्टर फाड़ने के लिए समय होता है सिनेमा घर जाने के लिए नहीं।

इस फिल्म के अभिनेता मन कुरैशी ने कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ी फिल्में सिनेमाघरों में भोजपुरी फिल्मों से अच्छा बिजनेस करती हैं, कई फिल्मों को दर्शकों का इतना प्यार मिलता है कि पूछो मत। लेकिन आज जब मैं रायपुर आ रहा था तब मैंने देखा कि हमारी इस फिल्म के पोस्टर लगभग सभी जगह लगे हैं लेकिन कई स्थानों पर उस पोस्टर को फाड़ दिया गया है यह बड़े दुख की बात है।

मन कुरैशी ने कहा कि भले ही आप फिल्म देखने ना आए लेकिन चिपके हुए पोस्टरों को ना फाड़े। स्टार मन कुरैशी ने प्रेस क्लब रायपुर में पत्रकारों के कई सवालों के जवाब भी दिए और अपनी इस फिल्म की खूबियां भी गिनाई। इस मौके पर निर्माता पवन तातेड मन कुरैशी सोनाली सहारे नरेश केसरवानी, अलक राय समेत तरुण सोनी भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button