नवजात बच्चे का शव लेकर जगदलपुर से मकड़ी आ रही एंबुलेंस को बोरिंग ट्रक की लगी ठोकर, पति पत्नी व पत्नी की मां की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत
शव के पीएम के बाद पीड़ित परिवार को शव सौंपा

के.शशिधरण..

AINS NEWS…कोंडागांव/माकडी…. जिला कोंडागांव अंर्तगत विकासखंड व पुलिस थाना माकडी थाना प्रभारी श्री सोनसिंग शोरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15.07.2023 की शाम करीब 5 बजे ग्राम सोडमा निवासी रामेश्वर नाग पत्नि श्रीमती अनिता बाई, पति रामेश्वर नाग व इनकी सास श्रीमति सोनबती मृतक बच्चे के साथ जगदलपुर मेडिकल कालेज से एंबुलेंस को ग्राम हंडीगांव में बोरिंग ट्रक लापरवाही पूर्ण एंबुलेंस को जबरदस्त ठोकर मारने पर एंबुलेंस में बैठे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, हमारे माकडी के मित्र रामकुमार कश्यप व कोंडागांव के वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत सिंहा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों के शव पुलिस द्वारा पंचनामा उपरांत पीएम के बाद पीड़ितों को सौंपा गया है। इधर पुलिस थाना माकडी में बोरिंग ट्रक चालक के उपर जांच कर कार्यवाही करने जुट गए है। ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। एंबुलेंस चालक उदयनारायण गंभीर रूप से घायल है। यह चालक डिमरापाल मेडिकल कालेज जगदलपुर की एंबुलेस का चालक है, जो बालोद का निवासी है। घटना से माकडी व सोडमा में मातम छा गया है।




